
Sheikhpura: केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह आज शेखपुरा पहुंचे जहां उन्हों ने गिरहिंडा चौक स्थित कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण किया. इस दौरान जदयू के बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बिहार में एक भी इस्पात कारखाना नहीं है. मेरा प्रयास होगा कि जल्द ही बिहार में इस्पात कारखाना लगाने पर बल दिया जाय ताकि बेरोजगारों को आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके.
वहीं पार्टी में फूट की बात पर कहा कि जदयू पार्टी का चेहरा नीतीश कुमार हैं और यह जदयू के सर्वमान्य नेता वही होंगे कोई भी बदलाव की गुंजाइश नहीं है. केंद्रीय इस्पात मंत्री का शेखपुरा के बाद नवादा में भी कार्यक्रम हैं. जहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे.
इसे भी पढ़ें :15 लाख का इनामी माओवादी रमेश गंझू गिरफ्तार, 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोपी




