Education & CareerJharkhandRanchi

B या B+ ग्रेडिंग वाले कॉलेजों को ही अनुदान देगा यूजीसी

Ranchi: नैक की टीम एक बार फिर रांची आ रही है. नैक की टीम इस बार कांके स्थित सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज का जायजा लेगी. इस कॉलेज के बारे में आम धारणा ये है कि यहां पर बगैर क्लास और प्रैक्टिकल के ही परीक्षा आयोजित होती है. यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पास भी हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें- बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से कहा : झारखंड में नहीं मिलती 10 घंटे भी बिजली, केंद्रीय मंत्री ने कहा- CM से करूंगा बात
इस मुद्दे पर कॉलेज की प्रिंसिपल का कहना है कि सच को झुठलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि यह सच है कि कॉलेज में सभी क्लास वक्त पर नहीं हो पाते. लेकिन उनका मानना है कि नैक की टीम उनकी परेशानियों को जरूर समझेगी. सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज के अलावा इस बार नैक की टीम रांची विश्वविद्यालय के पांच कॉलेजों का जायजा लेगी. यूजीसी अब उन्हीं कॉलेजों को अनुदान देगा जिस कॉलेज की ग्रेडिंग बी या फिर बी प्लस होगी.

इसे भी पढ़ें- बेबुनियाद नहीं बच्चा चोरी का डर, साल 2016 में देशभर से 55,000 बच्चे हुए अगवा

सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शैमसुई नैहर ने कहा कि जिस हिसाब से नैक के लिए तैयारी होनी चाहिए वह हमने बहुत हद तक कर ली गई है. यहां पहली बार नैक की टीम आ रही है. नैक से हमें अच्छी ग्रेडिंग की उम्मीद है. अगर नैक की टीम सारी चीजें ध्यान में रखते हुए बहुत समझदारी से देखेगी तब हमें अच्छी ग्रेडिंग देगी. ऐसा इसलिए क्योंकि हम इतने सीमित संसाधन में अच्छा रिजल्ट दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इस बार हमारे कॉलेज का रिजल्ट भी बहुत अच्छा हुआ है. इंग्लिश में यूजी का टॉपर हमारे कॉलेज का है. यह हमारे कॉलेज के लिए बहुत फख्र की बात है. हम सीमित संसाधन में अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button