
Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के टुंगरीटोली में स्थित मुक्ति गैस एजेंसी के गोदाम में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट हुई. इस घटना को दो अपराधियों ने हथियार के बल पर अंजाम दिया. दोनों अपराधी एक बाइक पर आये थे. घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
क्या है मामला
मुंशी शिवशंकर टोप्पो ने बताया कि दिन के करीब 1:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर हो तीन अपराधी आये. दो गैस एजेंसी के अंदर घुस गये और एक बाहर ही खड़ा रहा. दोनों अपराधियों ने मुंशी शिव शंकर टोप्पो से पूछा कैश कहां रखे हो, जल्दी निकालो. इतना बोलते-बोलते कमर से पिस्टल निकाल कर सिर में सटा दिया. उसके बाद कैश काउंटर में रखे करीब 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड को सुलझाने में लगी है रांची पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम
गोदाम का सीसीटीवी खराब
मुक्ति गैस एजेंसी के गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं. जिसकी वजह से अपराधियों का फुटेज सीसीटीवी में नहीं आ पायाा. 20 मिनट के अंदर अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें: बोकारो : रेस्टोरेंट के आड़ में चल रहा था बीयर बार, एसपी ने किया खुलासा
मौके पर पहुंचे सिटी एसपी
घटना की जानकारी अरगोड़ा थाना को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मौके पर सिटी एसपी, हटिया डीएसपी, अरगोड़ थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस के द्वारा रुपयों का मिलान हो रहा है. कहा जा रहा है कि गोदाम से करीब 4 लाख रुपये की लूट हुई है. सिटी डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया. दो अपराधी अंदर घुसे और एक अपराधी गेट के बाहर ही खड़ा रहा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




