
Ranchi : सरकार के द्वारा डिजिटाइजेशन को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं. सरकारी संस्थानों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है. लेकिन रांची रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल पेमेंट को स्वीकार नहीं किया जा रहा है. यहां टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों से कैश लिया जा रहा है .काउंटर पर बैठे कर्मी डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट स्वीकार नहीं कर रहे हैं .कार्ड से पेमेंट नहीं होने पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर डिजिटल पेमेंट का फायदा नहीं मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह लोकसभाः 2500 परिवारों से रोजगार छिन गया, मजदूरों के साथ भी हुआ अन्याय, पार्टी कार्यकर्ता भी हुए नाराज
काउंटर पर बैठे कर्मी कैश पेमेंट करने की देते हैं सलाह
रांची रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर बैठने वाले कर्मी कैश पेमेंट करने की सलाह देते हैं. सात ही यह कहते हैं कि अगर कार्ड से पेमेंट करने वक्त लिंक फेल हो जाता है तो ना टिकट मिलेगा और ना ही रुपए अकाउंट में वापस आएंगे, इसलिए कैश पेमेंट करें. अगर कोई यह कहता है कि उसे कार्ड से ही पेमेंट करना है तो रिजर्वेशन काउंटर पर बैठे कर्मी कहते हैं कि मशीन खराब है, कार्ड पेमेंट नहीं हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- दीपमाला के खुले पत्र पर सीएम गंभीर, दोनों अफसरों से सरकार मांगेगी जवाब, होगी कार्रवाई
ई-पॉश मशीन है खराब
रांची रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में कुल आठ काउंटर हैं, लेकिन ज्यादातर काउंटर पर डिजिटल पेमेंट के लिए लगाए गए ई- पॉश मशीन खराब पड़े हुए हैं. जिसकी वजह से कार्ड के जरिए टिकट लेने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें- लेटर नहीं लिखती तो मैं सुसाइड कर लेतीः डिप्टी कलेक्टर दीपमाला
कैसे मिलेगा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा
सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन की बात करती है. सरकारी ऑफिस और संस्थानों में कैशलेस ट्रांजेक्शन व डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन रांची रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर यह सिस्टम फेल साबित हो रहा है. जिसके चलते हर दिन कई यात्रियों को वापस लौटकर जाना पड़ता है. वो कार्ड लेकर पेमेंट करने आते हैं लेकिन कार्ड से पेमेंट नहीं लेने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें- धनबादः JVM नेता व कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी इंचार्ज रंजीत सिंह की हत्या और SSP का हास्यास्पद बयान
क्या कहते हैं डीसीएम
डीसीएम अविनाश कुमार कहते हैं कि कार्ड से पेमेंट नहीं लेने की जानकारी मुझे नहीं है. अगर ऐसा कुछ किया जा रहा है तो निश्चित तौर इस पर कार्रवाई की जाएगी.




