NEWS

बिहार : बांकीपुर में भाजपा के नितिन नवीन ने शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा पर बढ़त बनायी

पप्पू यादव, पुष्पम प्रिया पिछड़े

Patna : बिहार में चुनावों के दिलचस्प रिजल्ट आ रहे हैं.  जो ट्रेंड उभर रहे हैं , अगर फाइनल नतीजे वैसे ही रहे तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार लगातार चौथी बार बनती दिख रही है. अगर ऐसा हुआ तो एनडीए को सरकार बनाने के लिए किसी की मदद लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

दिन साढ़े ग्यारह बजे बिहार की विभिन्न सीटों से जो रुझान मिले हैं, उसके मुताबिक एनडीए 132 सीटों पर आगे चल रही है.  महागठबंधन 99 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा 73, जेडीयू 52, वीआईपी 6 और हम की 1 सीट पर बढ़त दिख रही है. दूसरी तरफ महागठबंधन में राजद 59, कांग्रेस 21और लेफ्ट पार्टियों को 19 सीटों पर बढ़त के रुझान मिले हैं.

तेजप्रताप अब हुए आगे
राजद सुप्रीमो के बड़े पुत्र तेजप्रताप हसनपुर विधानसभा में मतों की गिनती में अब आगे हो गये हैं. पांचवें राउंड की गिनती के बाद तेजप्रताप ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है. अब तेजप्रताप अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 2642 वोटों से आगे हो चुके हैं. पांचवे राउंड के बाद तेजप्रताप को कुल 13153 वोट मिले थे जबकि जेडीयू उम्मीदवार राज कुमार राय को 10511 लोगों का मत मिला था.

अगियांवसीपीआई-एमएल के मनोज मंजिल जेडीयू के प्रभुनाथ प्रसाद से लगभग 10 हजार मतों से आगे.
आलमनगरजेडीयू के नरेंद्र नारायण यादव राजद के नवीन कुमार से लगभग 8 हजार मतों से आगे.
अलौलीजेडीयू की साधना देवी राजद के रामवृक्ष सदा से 59 मतों से आगे.
अलीनगरराजद के विनोद मिश्रा वीआईपी के मिश्री लाल यादव से लगभग एक हजार मतों से आगे.
अमनौरभाजपा के कृष्ण कुमार मंटू राजद के सुनील कुमार से लगभग चार हजार मतों से आगे.
अमौरएआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान जेडीयू के सबा जफर से लगभग सात हजार मतों से आगे.
अररियाजेडीयू की शगुफ्ता अजीम कांग्रेस के अबीदुर्रहमान से लगभग पांच हजार मतों से आगे.
आरासीपीआई-एमएल के कय्यूमुद्दीन अंसारी भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह से लगभग सात हजार मतों से आगे.
अरवलसीपीआई-एमएल के महानंद सिंह भाजपा के दीपक कुमार शर्मा से लगभग छह हजार मतों से आगे.
औरंगाबादकांग्रेस के आनंद शंकर सिंह भाजपा के रामाधार सिंह से लगभग तीन हजार मतों से आगे.
बगहाभाजपा के राम सिंह कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह से लगभग 13 हजार मतों से आगे.
बख्तियारपुरभाजपा के रणविजय सिंह राजद के अनिरुद्ध कुमार से लगभग 1500 मतों से आगे.
बनियापुरराजद के केदारनाथ सिंह लोजपा के तारकेश्वर सिंह से लगभग 6 हजार मतों से आगे.
बांकाभाजपा के रामनारायण मंगल राजद के जावेद इकबाल अंसारी से लगभग 7500 मतों से आगे.
बांकीपुरभाजपा के नितिन नवीन कांग्रेस के लव सिन्हा से लगभग 6500 मतों से आगे.
बेगुसरायकांग्रेस की अमिता भूषण भाजपा के कुंदन कुमार से लगभग 5 हजार मतों से आगे.
बोधगयाभाजपा के हरि मांझी राजद के कुमार सरबजीत से तीन हजार मतों से आगे.
छपराराजद के रंधीर कुमार सिंह भाजपा के डॉ सीएन गुप्ता से लगभग एक हजार मतों से आगे.
चकाईराजद की सावित्री देवी जेडीयू के संजय प्रसाद से 5 हजार मतों से आगे.
भभुआराजद के भरत बिंद भाजपा की रिंकी रानी पांडेय से लगभग 6 हजार मतों से आगे.
बेनीपट्टीभाजपा के विनोद नारायण झा कांग्रेस की भावना झा से 13 हजार मतों से आगे.
बिहारशरीफभाजपा के डॉ सुनील कुमार राजद के सुनील कुमार से लगभग 7 हजार मतों से आगे.
डेहरीराजद के फत्ते बहादुर सिंह भाजपा के सत्यनारायण सिंह से 6 हजार मतों से आगे.
दरभंगाभाजपा के संजय सरावगी राजद के अमरनाथ गमी से लगभग 18 हजार मतों से आगे.
हसनपुरराजद के तेजप्रताप यादव जेडीयू के राजकुमार राय से लगभग दो हजार मतों से आगे.
हाजीपुरभाजपा के अवधेश सिंह राजद के जयकुमार चौरसिया से लगभग 7 हजार मतों से आगे.
हथुआराजद के राजेश कुमार सिंह जेडीयू के रामसेवक सिंह से लगभग 14 हजार मतों से आगे.
गोपालगंजभाजपा के सुभाष सिंह बसपा के अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव से लगभग 5 हजार मतों से आगे.
लखीसरायभाजपा के विजय कुमार सिन्हा कांग्रेस के अमरेश कुमार से लगभग दो हजार मतों से आगे.

अन्य सीटों के अपडेट्स
-तेजस्वी राघोपुर में आगे चल रहे हैं.
-मधेपुरा में पप्पू यादव पिछड गये हैं.

– मधुबनी से आरजेडी के समीर महासेठ आगे

– फुलपरास से कांग्रेस के कृपानाथ पाठक आगे

– कसबा से कांग्रेस के असफाक आलम आगे

– सीवान सदर से आरजेडी अवध बिहारी आगे

तेघड़ा विधानसभा के प्रत्याशी सीपीआई आगे

-बखरी विधानसभा के प्रत्याशी सीपीआई आगे

-चेरिया बरियारपुर विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी चल रहे आगे

– दानापुर से आरजेडी के रीतलाल यादव आगे

– मोकामा से आरजेडी के अनंत सिंह आगे

– दरौली से भाकपा माले सत्यदेव राम आगे

– बड़हरिया से आरजेडी के बच्चा पाण्डेय आगे

– कुचायकोट से जेडीयू के अमरेंद्र पांडेय आगे

– साहेबपुरकमाल विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी आगे

–हिलसा से आरजेडी के शक्ति सिंह यादव आगे

-सहरसा से आरजेडी की लवली आनंद आगे

– शिवहर से आरजेडी के चेतन आनंद आगे

– भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे

एनडीए के ये चल रहे आगे:

–  पूर्णिया सदर विजय खेमका बीजेपी आगे

– धमदाहा से जदयू की लेसी सिंह आगे

– रुपौली से जदयू की बीमा भारती आगे

– नरकटियागंज से बीजेपी की रश्मि वर्मा आगे

– गया सीट से बीजेपी के  प्रेम कुमार आगे

-सरायरंजन से जेडीयू के विजय कुमार चौधरी आगे

-छातापुर से बीजेपी के नीरज सिंह आगे

-कुम्हरार सीट से बीजेपी के अरुण कुमार सिन्हा आगे निकले

– झंझारपुर से बीजेपी के नीतीश मिश्रा आगे

– मधुबन से बीजेपी के मंत्री राणा रणधीर सिंह आगे

-सरायरंजन से जेडीयू के विजय कुमार चौधरी आगे

– राजनगर से BJP के रामप्रीत पासवन आगे

– लौकहा से JDU  लक्षमेश्वर राय आगे

– बेनीपट्टी से BJP के बिनोद नारायण झा आगे

– झंझरपुर से BJP के नीतीश मिश्रा आगे

– बिहारीगंज सीट से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी दूसरे नंबर पर चल रही हैं। यहां से जदयू के निरंजन मेहता बढ़त बनाए हुए हैं।
– परसा से जदयू के चंद्रिका राय और इमामगंज से हम प्रत्याशी जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं।
– प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया बांकीपुर और बिस्फी दोनों सीटों पर पीछे चल रही हैं।
-VIP के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आगे चल रहे हैं।
– जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button