
PATNA: बिहार में पंचायत चुनाव कोरोना की दूसरी लहर और ईवीएम की पेंच फंसने के कारण समय पर नहीं हो पाया, लेकिन अब बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियां राज्य निर्वाचन आयोग लगातार करता हुआ नजर आ रहा है. पंचायत चुनाव कराने के लिए दूसरे राज्यों से ईवीएम लाने का सिलसिला अगले हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए अगले हफ्ते से दूसरे राज्यों में ईवीएम अलग-अलग जिलों को आवंटित किए गए हैं, जिसे लाने का काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें : विकास कार्यों में बंद हुई लेवी वसूली, साइबर क्राइम का पाठ सीखने जामताड़ा जा रहे नक्सली
राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 जुलाई तक ईवीएम लाने का निर्देश सभी जिलों को दिया है राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त दीपक प्रसाद ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान महत्वपूर्ण बैठक हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ईवीएम मंगाने के बात सामने आई है और अब दूसरे राज्यों से ईवीएम मंगाया जाएगा इसकी डेडलाइन 15 जुलाई तक दी गई है.
बिहार में पंचायत चुनाव अपने समय पर नहीं हो पाया है हालांकि अब राज्य निर्वाचन आयोग किसी भी कीमत पर देरी नहीं चाहता यही वजह है कि भले ही अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर कम होती हुई नजर आ रही है और दूसरी तरफ ईवीएम का पेंच भी सुलझ गया है ऐसे में ईवीएम दूसरे राज्यों से मंगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है.




