Corona_UpdatesJamtaraJharkhand

Jamtara: 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट हुई निगेटिव, सम्मानपूर्वक भेजे गये घर

Jamtara: जामताड़ा से राहतभरी खबर है. जामताड़ा कोविड 19 अस्पताल से 8 पॉजिटिव मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आयी. जिला प्रशासन की टीम ने सभी 8 मरीजों को एम्बुलेंस से 14 दिनों की होम क्वारंटाइन में उन्हें भेजा.

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, डॉ दुर्गेश झा सहित अन्य पदाधिकारियों, डॉक्टरों की मौजूदगी में सभी मरीजों को उपहार, जरूरी दवाएं देकर ताली बजाकर उन्हें सम्मान पूर्वक घर भेजा गया.

उप विकास आयुक्त ने सभी स्वस्थ लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने को कहा. कोरोना मुक्त होने एवं घर जाने के लिए छुट्टी मिलने के बाद लोगों के चेहरे में घर जाने की खुशी साफ दिख रही थी.

अनुमंडल पदाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हुए सभी मरीजों को शुभकामनाएं दी एवं अगले 14 दिनों तक अपने घरों में रहने के लिए कहा. वहीं उप विकास आयुक्त ने इसका श्रेय डॉ अजित दुबे एवं डॉ दुर्गेश झा की पूरी टीम को दिया.

इसे भी पढ़ें – Corona : 20 जून को 55 नये संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 2020 केस

उम्मीद है जल्द ही बाकी लोग भी घर लौटेंगे

उन्होंने कहा कि सभी की लगातार सेवा भावना के परिणाम स्वरूप आज 8 लोग बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शेष पॉजिटिव मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है. उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द ही सब लोग कोरोना को हरा कर अपने घर लौट जायेंगे और जामताड़ा पुनः ग्रीन जोन में पहुंच जायेगा.

बता दें कि पिछले दिनों भी 11 पॉजिटिव मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर घर भेजा गया था. एक सप्ताह के दरमियान कुल 19 लोग स्वस्थ हुए हैं. इससे जिला प्रशासन को काफी राहत मिली है. ज्ञात हो कि जिले में कुल 28 पॉजिटिव थे. पहले ही दो मरीज स्वस्थ हो गये थे. फिर से एकाएक 26 पॉजिटिव मिले थे इन 26 मे से 19 ठीक हुए. अब 7 मरीज बचे हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

डॉ अजित दुबे व डॉ दुर्गेश झा के मेहनत व कौशल से सभी मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। जिनके द्वारा प्रतिदिन 20 मिनट तक योग कराया जाता है.

इसे भी पढ़ें – लॉक डाउन और लड़खड़ायी अर्थव्यवस्था का असर, हरिओम टावर के 30 फीसदी कोचिंग संस्थान खाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button