
New Delhi: देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को क्षीण माने जाने लगा है. विशेषज्ञ सितंबर या अक्टूबर में तीसरी लहर शुरू होने की आशंका जता रहे थे, आधा अक्टूबर बीतने के बाद भी रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी हो रही है, जिसे बड़ी राहत माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःजेएमएम विधायक रामदास सोरेन का आरोप, रवि रच रहे हैं सरकार गिराने की साजिश, मंत्री पद का भी दिया प्रलोभन
इधर, सोमवार को एक दिन में महज 13,058 नए संक्रमण के मामले मिले हैं, यह आंकड़ा बीते 231 दिनों में सबसे कम हैं. एक तरफ नए केसों में इतनी बड़ी कमी देखने को मिली है तो वहीं बीते 24 घंटों में 19,470 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है. इसके साथ ही एक्टिव केसों का आंकड़ा भी घटते हुए 1,83,118 के स्तर पर आ गया है, जो 227 दिनों में सबसे कम है.
इसे भी पढ़ेंःCBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित, जानें- कब कब होंगी परीक्षाएं
अब जिस तरह से नए केसों में तेजी से कमी आ रही है और लोग रिकवर हो रहे हैं, उससे अनुमान लग रहा है कि शायद अब कोरोना की देश से छुट्टी ही हो जाए. देश में तेजी से चल रहे टीकाकरण ने भी राहत दी है. अब तक देश में 98.67 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं. इस सप्ताह के अंत तक यह आंकड़ा एक अरब के पार पहुंच सकता है. केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक देश की समूची वयस्क आबादी का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य तय किया है. जिसके पूरे होने के पूरे उम्मीद हैं.




