BiharLead NewsNEWS

BIG News: SSP ने एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Mujafferpur: जिले में औचक निरीक्षण पर निकले एटीएस के एडीजी रविंद्र संकरण ने थाना क्षेत्रों के कई पुलिसकर्मियों को थाने में आराम फरमाते और काम में लापरवाही बरतते हुए पकड़ा. पुलिसकर्मियों की इस कार्यशैली से गुस्साए एडीजी ने एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार एडीजी के आने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. जिले के वरीय पदाधिकारियों से लेकर थानेदार तक की टीम सुबह चार बजे तक ऑन रोड रहे.  जब एडीजी रवींद्र शंकरण थानों में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई और थाना रिकॉर्ड का हाल देखा. उन्होंने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश एसएसपी को दिया.  एसएसपी जयंतकांत ने भी 12 थानों और ओपी में तैनात 37 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: Ramgarh: भुरकुंडा में सिरफिरे गैंग का आतंक, गाड़ियों के तोड़े शीशे, CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर

एसएसपी ने बताया सूबे के सभी जिलों में पुलिस गश्त और ड्यूटी का जायजा लेने के लिए पटना मुख्यालय से डीजीपी से लेकर एडीजी और आइजी तक निकले थे. इसी क्रम में एडीजी एटीएस मुजफ्फरपुर आये हुए थे.  गायघाट थाना से 4 कटरा से 5, पानापुर ओपी (मीनापुर) से 2, बेनीबाद ओपी से 1, मुशहरी से 2, मीनापुर से 2, ब्रह्मपुरा से 3, काजी मोहम्मदपुर थाना से 3, कांटी से 7, मोतीपुर थाना से 4, कथैया से 1, तुर्की से 3 पुलिसवाले निलंबित किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button