
Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कब के संपन्न हो चुके हैं, लेकिन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला है कि टीएमसी की शिकायत पर सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उनपर आरोप है कि उन्होंने नगरपालिका से राहत सामग्री चुराई है.
कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में एक जून को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ सौमेंदु अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उनकी शिकायत पर सुवेंदु और उनके भाई के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 450 कोविड केयर सेंटर तैयार, तीसरी लहर आई तो मिलेगी मदद
कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के पास मिले 51 क्रूड बम
इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के पास खिदिरपुर मोड़ और हैस्टिंग्स क्रॉसिंग इलाकों में से करीब 51 देसी बम बरामद किए गए हैं. बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और जांच की जा रही है. कोलकाता पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें :अगस्त-सितंबर में होगी लिपिकों की विभागीय परीक्षा, जून अंत तक वैक्सिन लगा लेने का निर्देश
वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदी की जगह ममता की फोटो
टीएमसी और बीजेपी के बीच जारी रार ने कोरोना वैक्सीन तक को अपने लपेटे में ले लिया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोना सर्टिफिकेट जारी करने पर प्रधानमंत्री मोदी की जगह ममता बनर्जी की छपी हुई तस्वीर जारी कर रही है. वहीं, बीजेपी ने भी इस पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी आपदा में सियासी अवसर तलाश रही है.
इसे भी पढ़ें :न्यूजीलैंड तक पहुंची मिथिलांचल के यश की ख्याति, 8 जून को पीएम जैसिंडा से करेंगे बात




