
Nikhil Kumar
Ranchi: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने आज नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग-I और पिछड़ा वर्ग-II की जनसंख्या से जुड़ी महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की. यह अधिसूचना माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश (Writ Petition Civil No. 980/2019) के अनुपालन में निकाली गई है. यह जनसंख्या निर्धारण वार्ड वार सभी नगर निकायों का कर दिया गया है. एशिया की सूचना में देखा जा सकता है. इसके साथ यमराज में नगर निकाय चुनाव का रास्ता भी साफ हो रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग इसी आधार पर चुनाव कराएगी.
विभाग ने Dedicated Commission द्वारा आवंटित आंकड़ों को आधार बनाकर वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर निगम क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग की कुल जनसंख्या जारी की है.
मुख्य तथ्य:
कुल पिछड़ा वर्ग जनसंख्या (Backward Class-I + II): 4,35,961
पिछड़ा वर्ग-II की कुल जनसंख्या: 1,51,427
ये आंकड़े नगर निकायों में सीटों के आरक्षण निर्धारण में उपयोग किए जाएंगे.
वार्डवार जनसंख्या विवरण जारी
रांची नगर निगम के 55 वार्डों के लिए विस्तृत डेटा जारी किया गया है.
उदाहरण:
वार्ड 1: पिछड़ा वर्ग-I: 8078 | पिछड़ा वर्ग-II: 3365
वार्ड 6: पिछड़ा वर्ग-I: 12047 | पिछड़ा वर्ग-II: 1239
वार्ड 28: पिछड़ा वर्ग-I: 1495 | पिछड़ा वर्ग-II: 2239
वार्ड 41: पिछड़ा वर्ग-I: 11452 | पिछड़ा वर्ग-II: 2336
विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े भविष्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग सीटों के आरक्षण को तय करने में आधारभूत भूमिका निभाएंगे.
क्यों जारी हुआ यह डेटा?
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि:
1. पिछड़ा वर्गों की वास्तविक जनसंख्या का आकलन किया जाए,
2. आयोग द्वारा तय प्रतिशत के आधार पर आरक्षण निर्धारित किया जाए,
3. और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए.
इन्हीं दिशानिर्देशों के अनुपालन में झारखंड सरकार ने यह अधिसूचना जारी की है.




