
Ranchi/Bundu: तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा बीती देर रात तीन हाईवा ट्रक को अवैध बालू उठाव कर ले जाते हुए पकड़ा है. ये तीनों ट्रक jh05 AX 95 44, JH 05 CX 3791 तथा JH05ax 62 58 पकड़ा गया है. तीनों ट्रक पर अवैध परिचालन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. तीनों हाइवा ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. डीएसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि रोजाना इन हाइवा ट्रको को बालू लोड कर जमशेदपुर ले जाने की खबर मिली थी. जिसके बाद उन्होंने अपने साथ रक्षा दल को लेकर इन तीनों ट्रकों को पकड़ा.
इस अवैध परिचालन को लेकर तथाकथित पत्रकार तथा तमाड़ थाना प्रभारी की संलिप्तता के बारे में डीएसपी ने कहा कि अगर इस प्रकार की कोई बात होगी तो इस पर जांच कर वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर इस पर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें रांची: बुंडु नगर पंचायत में पीसीसी सड़क तोड़ पाइपलाइन बिछाए जाने से शहरवासी परेशान,.चंद महीने पूर्व ही बनी थी सड़क




