
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जो ट्रेंड उभर रहे हैं , अगर फाइनल नतीजे वैसे ही रहे तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार लगातार चौथी बार बनती दिख रही है. अगर ऐसा हुआ तो एनडीए को सरकार बनाने के लिए किसी की मदद लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
दिन साढ़े ग्यारह बजे बिहार की विभिन्न सीटों से जो रुझान मिले हैं, उसके मुताबिक एनडीए 132 सीटों पर आगे चल रही है. महागठबंधन 99 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा 73, जेडीयू 52, वीआईपी 6 और हम की 1 सीट पर बढ़त दिख रही है. दूसरी तरफ महागठबंधन में राजद 59, कांग्रेस 21और लेफ्ट पार्टियों को 19 सीटों पर बढ़त के रुझान मिले हैं.
विभिन्न जिला मुख्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में 243 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. आज धीरे-धीरे इस रहस्य से पर्दा उठता जाएगा कि बिहार में नीतीश कुमार(Nitish Kumar) का ‘सुशासन’ कायम रहेगा या फिर तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) का ‘तेज’ बिहार में राज करेगा?
इसे भी पढ़ें:ऑनलाइन बेतला महोत्सव के जरिये अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंची झारखंड की कला-संस्कृति
एग्जिट पोल के उलट आ रहे हैं नतीजे
बिहार में अगले पांच साल तक किसकी सरकार रहेगी. एग्जिट पोल के नतीजे कह रहे थे कि बिहार में सत्ता परिवर्तन संभव है, लेकिन पूर्वाह्न 11.20 बजे को रुझान हैं, उसके मुताबिक बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने की दिशा में बढ़ती दिख रही है. बिहार जैसे जटिल राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले राज्य में यह एक अभूतपूर्व घटना होगी. नीतीश पिछले तीन टर्म से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, यानी उन्होंने पिछले तीन चुनाव लगातार जीते है. अगर वे एक बार फिर चुनाव जीतते हैं, तो यह ऐतिहासिक घटना होगी.
इसे भी पढ़ें:अब बर्फ में नहीं रखनी पड़ेंगी मछलियां, बीआइटी में तैयार हुआ 1500 का सोलर रेफ्रिजरेटर
अभी हाल में तेजस्वी ने मनाया है अपना 31वां जन्मदिन
और अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह भी एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि वे देश के सबसे युवा (मात्र 31) वर्ष के मुख्यमंत्री होंगे. वहीं राजनीति में कुछ भी तय नहीं है इस बात को भी अगर सच मान लें तो नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के अलावा कोई तीसरा विकल्प भी भविष्य के गर्भ से निकल सकता है. तो इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो रही हैं और कुछ ही देर में ईवीएम से जनता का मत बाहर आयेगा जो यह तय करेगा कि बिहार चुनाव 2020 में जीत किसकी हुई और कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री.
इसे भी पढ़ें:रांची: जमीन कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे




