
Kolkata : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान रैलियों और रोड शो में कोविड-19 नियमों का पालन नहीं होने पर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने साफ जवाब दे दिया है. कई जगहों से नियमों को तोड़ने के मामले सामने आए थे. इसके मद्देनजर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की खिंचाई की थी.
गुरुवार को चुनाव आयोग ने एक बैठक की. बैठक में साफ कहा है कि राज्य में बचे बाकी चरणों के चुनाव एक साथ नहीं होंगे. अभी 4 चरण बाकी हैं और वह सभी एक-एक कर खत्म करवाए जाएंगे. पहले से तय तारीखों पर ही चुनाव होंगे.
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक की और बैठक में कई दलों के नेता मौजूद रहे. जिसमें कोविड नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसको लेकर चर्चाएं की.
इसे भी पढ़ें:मजदूरों की वापसी को ध्यान में रखते हुए पनवेल और हटिया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
हाईकोर्ट को कहना पड़ा, कोरोना नियमों का पालन सख्तीक के साथ हो
इससे पहले कलकत्ताप हाईकोर्ट ने चुनावी रैलियों में हो रही नियमों की अनदेखी को लेकर कहा कि वह सुनिश्चित करे कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोरोना नियमों का पालन सख्तीो के साथ हो. साथ ही अगर जरूरत पड़े तो धारा 144 भी लागू की जाए.
14 दिनों में कोरोना की रफ्तार में 420 फीसदी इजाफा
जानकारी के लिए बता दें कि बंगाल में चुनावी रैलियों के दौरान कई लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करते हुए देखा गया. इसपर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की खिंचाई की.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल में बीते 14 दिनों के अंदर कोरोना की रफ्तार में 420 फीसदी इजाफा हुआ है. 16 से 31 मार्च तक केवल 8,062 मरीज मिलेग. जो लगातार बढ़ रहे हैं. इतने दिनों के अंदर ही 127 लोगों की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें:रांची में 18-20 दिन बाद भी नहीं मिल रही कोविड टेस्ट रिपोर्ट, समय पर इलाज शुरू न होने से हो रहीं मौतें




