
New Delhi: दिल्ली में अभी विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है. जनवरी-फरवरी में चुनाव होने की संभावना है. लेकिन सत्ताधारी आम पार्टी ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने गुरूवार को उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी. पहली सूची में 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. तीन विधायकों का टिकट काट दिया गया है. उम्मीदवारों की सूची जारी करने की साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई. भाजपा और कांग्रेस से आप में शामिल हुए नेताओं को भी टिकट दिया गया है. जिन विधायकों के टिकट कटे है. उनमें किराड़ी से ऋतु राज झा, सलीमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह यादव का नाम शामिल है.
पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट
- छतरपुर- ब्रह्मा सिंह तंवर
- किराड़ी- अनिल झा
- विश्वास नगर- दीपक सिंगला
- रोहताश नगर- सरिता सिंह
- लक्ष्मी नगर- बीबी सिंह
- बदरपुर- राम सिंह नेताजी
- सीलमपुर- जुबैर चौधरी
- सीमापुरी- वीर सिंह धीगान
- घोंडा- गौरव शर्मा
- करावल नगर- मनोज त्यागी
- मटियाला- सोमेश शौकीन.




