
Ranchi : लगभग आधे दशक के इंतजार के बाद गुरुवार यानी 24 मार्च को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में चार पदों में नियुक्ति के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा. अगर डॉक्यूमेंट सही पाया गया तो यूनिवर्सिटी को चार असिस्टेंट प्रोफ़ेसर/जूनियर साइंटिस्ट मिल जायेंगे. इसके लिए 24 मार्च की सुबह 10 बजे से 21 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. यह पहले चरण की स्थायी नियुक्ति है जिसके लिए झारखंड लोकसेवा आयोग ने अनुशंसा भेजी है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद इनकी नियुक्ति वेटनरी कॉलेज में की जायेगी. चयनित उम्मीदवार एनिमल न्यूट्रेशन, बायो केमिस्ट्री और स्टेटिस्टिक्स विषय के हैं. नियुक्ति की बात करें तो एनिमल न्यूट्रेशन में दो पद, बायो केमिस्ट्री में एक पद और स्टेटिस्टिक्स विषय में एक पद पर नियुक्ति होगी.
बताते चलें कि जिन चार विषयों में नियुक्ति होनी है उसके लिए कुल 51 उम्मीदवार थे जिनमें से 30 उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किए गए हैं. एनिमल न्यूट्रेशन विषय में 21 में 13 उम्मीदवार को ओवर एज सहित अन्य वजह से छांटा गया है. इसी प्रकार बायोकैमिस्ट्री में 14 में 10 अभ्यर्थी को ओवर एज व अन्य कारणों से, स्टेटिस्टिक्स विषय में 16 अभ्यर्थियों में से सात अभ्यर्थियों को पीएचडी नहीं होने, ओवर एज व समय पर आवेदन नहीं मिलने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है.




