
Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर चार स्थित रोड नंबर 5 के एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार नकद समेत करीब चालीस हजार के जेवरातों की चोरी कर ली. जिस घर में चोरी हुई उसके मालिक संजय टोप्पो की पत्नी खड़गपुर के रेलवे अस्पताल में कार्यरत है. वह अपनी पत्नी से मिलने एक नवंबर को खड़गपुर गया था. उसी बीच 12 नवंबर को पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी. फिर क्या था, संजय बाइक से ही आनन-फानन में खड़गपुर से जमशेदपुर के लिए चल दिया. अपने घर पहुंचकर उसने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ है, जबकि भीतर के सामान बिखरे पड़े थे. अलमीरा भी टूटा हुआ था और उसमें रखे नकद रुपये के अलावा जेवरात गायब थे. घटना के संबंध में संजय टोप्पो ने थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- बिष्टूपुर : गाड़ी बेचने के तीन आरोपियों को मिली जमानत




