
Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मंत्री सरयू राय के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से सरयू राय को लीगल नोटिस भेजा है. इसके जवाब में सरयू राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड ने अपने एक वकील के माध्यम से मुझे एक नोटिस भेजा है. नोटिस ई-मेल द्वारा कल दोपहर 2 बजे मेरे रांची कार्यालय को मिला है. नोटिस की मियाद परसों दोपहर में ख़त्म हो जायेगी.
नोटिस इस लायक़ नहीं है कि इसका जवाब दिया जाये. नोटिस की मियाद ख़त्म होते ही मंत्री जी मुझ पर मुक़दमा करने का साहस करें. मैं मुक़दमे की प्रतीक्षा करूंगा.
इसे भी पढ़ें:बाबूलाल मरांडी का आरोप, छत्तीसगढ़ की कंपनी को लाभ देने को फिर से साजिशन जारी किया गया टेंडर




