
Giridih : दो दिनों में गिरिडीह में कोरोना के 10 नये केस आये. रविवार की देर रात छह नए केस की पुष्टि की गई. शनिवार की रात चार केस सामने आये थे. इधर देर रात छह नए मामले सामने आने के बाद दूसरे दिन सोमवार को डीसी राहुल सिन्हा के निर्देश पर संक्रमितों के गांव में तमाम एहतियाती कदम उठाए गए.
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 67 हो चुका है. जिसमें 52 संक्रमितों को मुक्त किया गया. जिले में अब 10 नए कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं. तिसरी के रविदास टोला में और अन्य स्थानों पर मिले छह संक्रमितों के गांव को सील कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः जगन्नाथ रथ यात्रा को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी लेकिन ये है शर्त
बच्चों समेत महिला निकली पॉजिटिव
इधर सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा के नेत्तृव में प्रखंड क्यूआरटी टीम तिसरी प्रखंड के बरवाडीह गांव के रविदास टोला गांव पहुंची. जहां कोरोना संक्रमित 28 वर्षीय महिला के दो बच्चों समेत उसकी भांजी को कोविद-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया. रविदास टोला की इस संक्रमित महिला के साथ उसकी 14 वर्षीय भांजी के अलावे उसके दो बच्चे संक्रमित पाये गये.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना काल में महामारी एक्ट गया तेल लेने, जुर्माना वसूलने के लिए सब तोड़ देंगे!
100 लोगों की पहचान की गयी
महिला अपने पति और तीनों बच्चों के साथ 15 जून को दिल्ली से लौटी थी. 21 जून को महिला समेत बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. होम क्वारेंटाइन में रहने से महिला के संपर्क में आये करीब सौ लोगों की पहचान की गई. स्वास्थ विभाग मंगलवार को इन सभी का सेंपल लेगा.
साथ ही, टीम की डुमरी के कोरोना संक्रमित 23 वर्षीय प्रवासी युवक के गांव नवाबाद पहुंची. युवक को कोविद-19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया. प्रवासी युवक भी 15 जून को ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था. होम क्वारेंटाइन में रहते हुए युवक बाहर में कई लोगों के संपर्क में आया. संपर्क में आये लोगों की पहचान की जा रही है.
वहीं जमुआ के बलयडीह गांव का 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति भी दिल्ली से लौटा था. बलयडीह गांव का यह संक्रमित दिल्ली से लौटने के बाद खुद सेंपल देने सदर अस्पताल पहुंचा था. रविवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसे भी कोविद-19 अस्पताल में भर्ती किया.
इसे भी पढ़ेंः ओड़िशा में फिर से आ सकता है चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट




