
Baharagora : आगामी 17 अप्रैल को बहरागोड़ा में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा. ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर माता-पिता के पुत्रियों का सम्मान तथा गरिमा के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न होगा. आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत बहरागोड़ा में विगत छह वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. अब तक 117 बेटियों का विवाह सम्पन्न हो चुका है. इस सामूहिक विवाह समारोह में सम्पूर्ण समाज के लोग उपस्थित रहते हैं. विवाह के उपरांत विदाई के समय बेटियों को दैनंदिन उपयोग में लाये जाने वाले सामान उपहार में दिये जाते हैं. दूल्हा जीवन पर्यन्त शराब तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा घरेलू हिंसा न करने का सामूहिक तौर पर वचन देता है.
बहरागोड़ा स्थित डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के आवासीय परिसर में सामूहिक विवाह के सफल आयोजन हेतु बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए आशीर्वाद कार्यक्रम के संरक्षक डाॅ गोस्वामी ने कहा कि बेटियों के गरिमामय विवाह में उनके अभिभावकों की गरीबी बाधक न बने, इसलिए इस प्रकार का आयोजन हो रहा है. यह कार्यक्रम बेटियों के सम्मान तथा महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ता एक कदम है. इस आयोजन से बेटी एक वरदान कहावत चरितार्थ होगी. ज्ञात हो कि डाॅ गोस्वामी के प्रयास से प्रति वर्ष हो रहे सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में क्षेत्र के महिलाओं एवं युवाओं की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री बाप्टु साव ने किया. बैठक को अर्धेन्दु प्रहराज, रंजीत बाला, मनोज गिरि, सुमन मंडल, देवाशीष दास, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा, आशीष महापात्रा ने संबोधित किया. बैठक में मिहिर दलाई, मिंटू नायक, अपूर्व सुंदर दास, भूपति नायक, कमलेश साव, कवीन्द्र नाथ कुंडू, शंकर नायक, नसीम अख्तर, राधागोविन्द भोक्ता, कौशिक माइती, कुणाल सीट, हेमकांत भुइंया, विश्वजीत सीट, संदीप दुबे, दिवाकर शर्मा, गोपाल साव, उमेश राऊत, अनल कामिला, असीम कुंडू, सुमंतो होता, प्रवीर माइती, पुलिन मन्ना, देव प्रसाद डे, पार्थो पटनायक, काजल महाकुड़, मौसूमी करण, उषारानी बेरा, अर्चना माइती, बिना पात्र, कृष्णा पाल, मोनालिसा माइती, मामोनी दत्त, शुक्ला घोष, निहारिका मन्ना, पार्थो सारथी बेरा, सुशांत गिरी, समीर सेनापति, दिलीप साव, मंटू बेरा, बिस्वनाथ मुर्मू, देबदत्त पात्र, गौर हरि बेरा, गिरिधारी कुंडू, महादेव बैठा, आकुल राणा, देव पैरा, स्वरूप पाणिग्राही, मुना पाल, देव प्रसाद दुबे, दीपक घोष, मिठुन जाना, नंद किशोर सिंह, बलराम सिंह मुंडा, बाबूलाल मुंडा, महेंद्र सिंह, सोनू बेरा, मेहक मंडल, सोनू महाकुड़, यादव पात्र, रूपेश सिंह आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें 6th JPSC: संशोधित लिस्ट में इन अधिकारियों के नाम हो सकते हैं बाहर!




