
Ayodhya. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी. मंत्रोचार के बीच भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस भूमिपूजन में पीएम मोदी यजमान रहे. इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत कई लोग मौजूद थे. इस दौरान पुरोहित ने दक्षिणा का भी जिक्र किया.
दक्षिणा का बताया महत्व
आधारशिला रखने के बाद पूजन संकल्प के दौरान पुरोहित ने पीएम मोदी से कहा कि किसी भी यज्ञ में दक्षिणा महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि दक्षिणा तो इतनी दे दी गई कि आज अरबों आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं. पुरोहित ने कहा कि भारत तो हमारा ही है, उससे ऊपर कुछ और दें.
#WATCH: #RamTemple 'Bhoomi Pujan' concludes at #Ayodhya.
Soil from more than 2000 pilgrimage sites and water from more than 100 rivers was brought for the rituals. pic.twitter.com/DRpoZEKYWw
— ANI (@ANI) August 5, 2020
समस्याओं का करें निदान
पुरोहित ने पीएम मोदी से कहा- दक्षिणा के रूप में कुछ समस्याएं हैं, उन समस्याओं को दूर करने का संकल्प तो लिए हुए हैं, पर आज कुछ और जुड़ जाए तो भगवान की कृपा होगी. गौरतलब है कि भूमिपूजन उस जगह पर किया गया, जहां पर रामलला विराजमान थे. यहां पर पीएम मोदी ने 9 शिलाओं को रखकर राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी.
इसे भी पढ़ें- नेपाल से बिगड़े हालातों के बीच पीएम मोदी ने कहा- श्रीराम का नेपाल से गहरा संबंध है
ऐसे यजमान कहां मिलते हैं
पुरोहित ने इस दौरान कई बार दक्षिणा का जिक्र किया. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे यजमान कहां मिलते हैं कि देश के प्रधानमंत्री औऱ योगी आदित्यनाथ एक साथ मौजूद हों.





bookmarked!!, I like your blog!
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.