
Soul : उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु परीक्षण स्थल को ढहाने की प्रक्रिया का साक्षी बनने के लिए विदेशी मीडिया के एक छोटे से समूह को आमंत्रित किया है. दक्षिण कोरिया का कहना है कि इन मीडियाकर्मियों में उसके भी कुछ पत्रकार शामिल होंगे जो इस प्रक्रिया का आंखो – देखा हाल बयां कर सकेंगे. उत्तर कोरिया के इस संकेत को प्रस्तावित अमेरिका – उत्तर कोरिया शिखर वार्ता के लिहाज से हाई प्रोफाइल माना जा रहा है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हो सकता है यह वार्ता अब न हो.
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर अपने पुराने ट्वीट हटाये, हुए ट्रोल
पत्रकारों को प्रवेश से इंकार के बाद दक्षिण कोरिया से उच्च – स्तरीय संपर्क रोके गये थे
उत्तर कोरिया ने इससे पहले दक्षिण कोरियाई पत्रकारों को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए देश में प्रवेश देने से इंकार कर दिया था. उसकी इस घोषणा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की जो हालिया गुंजाइश नजर आई थी उसपर चिंता गहराने लगी थी. पत्रकारों को प्रवेश से इंकार के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हो रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ रोष जताने के लिए दक्षिण कोरिया से उच्च – स्तरीय संपर्क रोक दिए थे.
इसे भी पढ़ें- राज्यकर्मियों के लिए खुशखबरी, प्रोन्नति पर लगी रोक हटी, आदेश जारी
पुंग्ये – री परमाणु परीक्षण स्थल को ढहाने की प्रक्रिया बुधवार से शुक्रवार के बीच हो सकती है
उत्तर कोरिया के पुंग्ये – री परमाणु परीक्षण स्थल को ढहाने की प्रक्रिया बुधवार से शुक्रवार के बीच हो सकती है. इस प्रक्रिया को मौसम के अनुकूल होने पर अंजाम दिया जाएगा. उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में अचानक घोषणा की थी कि वह अपने पुंग्ये – री परमाणु परीक्षण स्थल को “ पूरी तरह ” ढहाने की योजना बना रहा है. अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उसके इस कदम की सराहना की थी. उत्तर कोरिया ने पुंग्ये – री से ही सभी छह परमाणु परीक्षणों को अंजाम दिया था.
इसे भी पढ़ें- आर्चबिशप अनिल कुटो की ईसाई धर्मावलंबियो से अपील- लोकतंत्र बचाने के लिये हर शुक्रवार रखें व्रत
दक्षिण कोरियाई पत्रकारों को ‘क्रॉस – बॉर्डर कम्यूनिकेशन चैनल’ के माध्यम से शामिल होने की स्वीकृति
दक्षिण कोरिया के यूनिफिकेशन मंत्रालय ने बताया कि उत्तर कोरिया ने आठ दक्षिण कोरियाई पत्रकारों को ‘ क्रॉस – बॉर्डर कम्यूनिकेशन चैनल ’ के माध्यम से इस प्रक्रिया में शामिल होने की स्वीकृति दी है. इन पत्रकारों को बुधवार शाम एक विशेष विमान से उत्तर कोरिया ले जाया जाएगा. अन्य सभी पत्रकार मंगलवार को वहां पहुंच चुके हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




