
NewDelhi : मार्वल स्टूडियो की Avengers: Endgame सीरीज की 22वीं फिल्म ने इस साल वर्ल्ड वाइड सिनेमा के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं. जान लें कि Avengers सीरीज की लास्ट सीरीज में फिल्म ने Avatar से भी ज्यादा कमाई कर ली है. अभी तक अवतार को दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कहा जा रहा था. ऐसे में एवेंजर्स ने अवतार का यह रिकॉर्ड तोड़ डाला है. एवेंजर्स अब वर्ल्ड वाइड सबसे बड़ी फिल्म बन गयी है.
Avengers: Endgame सीरीज की 22वीं फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आयी है. एक्शन के मामले में फिल्म जबरदस्त साबित हुई है. फिल्म देख दर्शक बहुत इमोशनल भी हुए. खबरों के अनुसार एवेंजर्स ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 20,450 करोड़ रुपये यानी 2.97 अरब डॉलर की कमाई हो चुकी है. Avatar ने वर्ल्ड वाइड 2.7897 बिलियन डॉलर रुपए कमाये थे. इसी के साथ ही एवेंजर्स ने ये रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिये है.
फिल्म एवेंजर्स ने भारत में भी जमकर कमाई की
मार्वल स्टूडियो ने इस संबंध में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस की किंग फिल्म बन गयी है. वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी फिल्म एवेंजर्स ने भारत में भी जमकर कमाई की. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म बन गयी है. फिल्म एवेंजर्स ने 53.10 करोड़ रुपए कमाये थे. बता दें कि मेकर्स ने इस फिल्म सीरीज की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म की स्क्रीन्स बढ़ा दी थीं.
इससे फिल्म एवेंजर्स की इस सीरीज को बहुत फायदा हुआ. एवेंजर्स के साथ भारत में उस वक्त कलंक रिलीज हुई थी. कलंक ने भी उस रोज 21 करोड़ के करीब कमाई थी.एवेंजर्स तो दिन प्रतिदिन दर्शकों को लुभाती रही, , लेकिन कलंक बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने के बाद भी दर्शकों को लुभा नहीं पायी.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने ईवीएम के जरिए जीत हासिल की, ममता बनर्जी ने टीएमसी की महारैली में लगाया आरोप




