
Ranchi : झारखंड समेत देश में 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी है. वहीं रांची में भी 15 जुलाई तक का समय रांची नगर निगम ने लोगों को दिया था. जिससे वे अपना बचा हुआ माल या तो नष्ट कर दें या फिर सरेंडर कर दें. इसके बावजूद राजधानी में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है. इतना ही नहीं नगर निगम की नाक के नीचे ही सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान की खरीद-बिक्री हो रही है. मार्केट में लोग झोला के बजाय पॉलिथीन की डिमांड कर रहे हैं.
जिससे साफ है कि लोग अब भी प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर जागरूक नहीं हुए हैं. वहीं दुकानदार भी अपना कारोबार करने के लिए चोरी-छिपे प्लास्टिक में ही सामान दे रहे हैं. अगर ऐसे ही चलता रहा तो सिंगल यूज प्लास्टिक का बैन केवल आईवॉश बन कर रह जायेगा.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में स्कूलों का नाम बदलने के मामले पर सरकार एक्शन मोड में, होगी कार्रवाई
नगर निगम में दर्ज करा रहे कंप्लेन
रांची नगर निगम ने कंट्रोल रूम का नंबर 9431104429, 06512211215 जारी किया है. जहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन किये जाने के बाद से लगातार शिकायत दर्ज करायी जा रही है. वहीं लोग कॉल कर कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी भी दे रहे हैं. वहीं कंप्लेन करनेवाले इसकी फोटो भी उपलब्ध करा रहे हैं.
जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगायी जा सके. सूचना मिलने के बाद निगम की टीम कार्रवाई भी कर रही है ताकि लोग इसका इस्तेमाल न करें. वहीं दुकानदारों को जागरूक भी कर रहे हैं फिर भी वे मानने को तैयार नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें:बगैर मीटर के बिजली जलानेवाले उपभोक्ताओं को निगम की चेतावनी, जल्द लगायें निशुल्क मीटर
फाइन के साथ दुकान सील करने का है आदेश
नगर निगम ने इसके लिए 2 मैजिस्ट्रेट के साथ ही टीम बनायी है. जो राजधानी के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है. वहीं प्रति 50 पीस प्लास्टिक पर 1000 रुपये फाइन और दुकान को सील करने का भी आदेश दिया गया है. एक हफ्ते से चल रहे अभियान में नगर निगम को फाइन के रूप में लाखों रुपये राजस्व मिला है.
कई दुकानों को सील भी कर दिया गया. इतना ही नहीं कुछ फैक्ट्री भी मिली हैं, जहां पर प्लास्टिक बैग्स का प्रोडक्शन किया जा रहा था. अब सैंपल को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:खुद की अनुशंसित योजनाओं को पूरा नहीं करा पा रहे विधायक




