
Ranchi: रिम्स में एमबीबीएस के छात्र सरस्वती पूजा के चंदा के नाम पर मोटी रकम वसूलने में लगे हुए हैं. वे बैंक, एंबुलेंस सर्विस, किचन सर्विस सहित अन्य सर्विस देने वालों से चंदा मांग रहे हैं.
सर्विस देने वालों का कहना है कि किसी को 13 हजार तो किसी को 15 हजार तक की रसीद थमा दी जाती है. रिम्स में मरीजों को खाना खिलाने वाली कंपनी प्राइम सर्विस को पिछले 11 महीने से भुगतान नहीं किया गया है, लेकिन सरस्वती पूजा के नाम पर 12001 रुपये की रसीद थमा दी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः रिम्स के सुरक्षाकर्मियों को नहीं मिल रहा है दो महीने से वेतन, परिवार चलाना हुआ मुश्किल
एंबुलेंस चालकों को दिया 5001 रुपये की रसीद
रिम्स परिसर में काम करने वाले निजी एंबुलेंस चालकों को रिम्स के छात्रों ने 5001 रुपये की रसीद थमा दी है. रिम्स में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री सिस्टम और सामानों को स्टेरलाइज करने वाली कंपनी को भी रिम्स के अध्ययनरत चिकित्सकों ने मनमानी राशि की रसीद थमा दी है.
मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री सिस्टम को 11000 और ओटी स्टेरलाइज करने वाली को 13551 की रसीद दी गयी है. कंपनी में कार्यरत लोरेन भगत ने कहा है कि पिछले 4 महीने से हम लोगों को तनख्वाह नहीं मिल रहा है. ऐसे में चंदा के नाम पर इतनी बड़ी राशि का भुगतान कैसे करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः बड़ा तालाब: गाड़ी पार्क नहीं करने का निर्देश कोई नया नहीं, पहले भी जनप्रतिनिधि कर चुके हैं पहल




