JharkhandRanchiSports

तीरंदाजी सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल से बाहर हुई अतानू और दीपिका की जोड़ी

Ranchi : टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ लौटनेवाले तीरंदाजों के लिए एक और बुरी खबर सामने आयी है. अमेरिका में 19 से 26 सितंबर तक आर्चरी सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है. इसके लिए सोनीपत (हरियाणा) में दो दिवसीय (4 और 5 अगस्त) ट्रायल हुआ. इसमें टोक्यो ओलंपिक से लौटे चार ओलंपियन तीरंदाज भी शामिल हुए. इनमें दीपिका कुमारी, अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरूणदीप राय भी थे. पर इनमें से कोई भी ट्रायल में शीर्ष स्थान नहीं बना सका.

इनकी जगह पर युवा तीरंदाजों ने अपनी काबिलियत दिखायी. झारखंड की कोमोलिका बारी और अंकिता भगत ने रिकर्व टीम में जगह बनायी. कोमोलिका पहले और अंकिता तीसरे स्थान पर रहीं.

Ankita bhagat

इसे भी पढ़ें :Honey Singh की पत्नी का आरोप ‘कपड़े बदलते समय कमरे में घुसे थे ससुर, गलत तरीके से छुआ’

टॉप 16 में भी अतनु को जगह नहीं

सोनीपत में ट्रायल में रिकर्व और कंपाउंड की स्पर्द्धा के लिए ओलंपियन, इंटरनेशनल और नेशनल प्लेयर्स ने अपना दावा ठोंका. पर दिलचस्प यह रहा कि ओलंपियन अतनु दास और प्रवीण जाधव लचर प्रदर्शन के कारण टॉप 16 में भी जगह नहीं बना पाये. तरुणदीप टॉप 16 में आये पर इसके बाद टॉप 8 में नहीं.

एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मधुमिता कुमारी भी कंपाउंड में जगह बनाने से चूक गयीं. दीपिका कुमारी चौथे पोजिशन पर आकर बाहर हो गयीं.

इसे भी पढ़ें :जिंदल स्टील, रिलायंस प्रोजेक्ट सहित बड़ीं कंपनियों से बिल वसूली में ऊर्जा विभाग का छूट रहा पसीना, अब दी लाइन काटने की वार्निंग

12 का हुआ सेलेक्शन

रिकर्व टीम में (महिला) कोमोलिका बारी और अंकिता भगत के अलावा रिद्धि भी चुनी गयी हैं. पुरुष वर्ग से पार्थ संलूखे, आदित्य चौधरी और अतुल वर्मा ने जगह बनायी है.

कंपाउंड में (महिला) मुस्कान किरार, प्रिया गुर्जर और ज्योति सुलेखा शामिल की गयी हैं. पुरुष वर्ग से ऋषभ, संगमप्रीत बिसला और अभिषेक वर्मा ने स्थान पक्का किया है.

इसे भी पढ़ेंःTokyo Olympics : भारत की झोली में एक और पदक, कुश्ती में रवि दहिया को मिला सिल्वर मेडल

Related Articles

Back to top button