OFFBEAT

85 की हुई सुरों की मल्लिका आशा भोसले, 16 हजार से ज्यादा गाए गाने

New Delhi : साल के नौवें महीने का यह आठवां दिन इतिहास में बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सार्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है. 8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा ने लगभग 16 हजार फिल्मी और गैर फिल्मी गीत गाये हैं. हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी बहुत से गीत गाए हैं.

आठ सितंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

  • 1504 : इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो की प्रसिद्ध कलाकृति डेविड का लोकार्पण.
  • 1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत.
  • 1926 : महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का जन्म.
  • 1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए.
  • 1952 : जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हिस्सा लिया.
  • 1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की.
  • 1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की.
  • 1988 : जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे.
  • 2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला.
  • 2006 : महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव बम धमाके.
  • 2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की.

Related Articles

Back to top button