West Bengal

आसनसोल भाईचारे का शहर है : मलय घटक

Asansol: आसनसोल अपर चेली डंगाल मुहर्रम कमेटी ने मंगलवार को मुहर्रम के उपलक्ष्य में तजिया के साथ साथ अखाड़ा निकाला. जिसमें श्रम विधि व न्याय सह पीएचई मंत्री मलय घटक, एमएमआईसी (क्रीडा व संस्कृति) अभिजीत घटक, पार्षद गुरूदास चटर्जी, पार्षद देवाशीष बनर्जी, एसएम आलम, शाहिद शेख आदि शामिल हुये.

घटक ने लाठी खेलकर मुर्हरम के आखाड़े का उद्घाटन किया और कहा कि आसनसोल भाईचारे का शहर है. उसके पश्चात् अखाडा अपने गनतव्य की ओर रवाना हुयी. बस्तिम बाजार मुर्हरम कमेटी, नुरूद्दीन रोड मुर्हरम कमेटी, इस्माईल रोड मुर्हरम कमेटी सहित 16 अखाडा कमेटियो ने तजिया के साथ मुर्हरम का अखाडा निकाला.

इस दौरान आसनसोल नगर निगम मुख्यद्वार पर नगर निगम के स्तर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें मेयर जितेन्द्र तिवारी, पार्षद उमा सर्राफ सहित बडी संख्या में नगर निगम के पार्षद व कर्मचारी शामिल थे. इस अवसर पर ठंडा पानी, शरबत तथा नाश्ते का समान वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें : #JPSC की कार्यशैली पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं छात्र, पढ़ें-क्या कहा छात्रों ने…. (छात्रों की प्रतिक्रिया का अपडेट हर घंटे)

Related Articles

Back to top button