GiridihJharkhand

आसनसोल डीआरएम पहुंचे गिरिडीह रेलवे स्टेशन, कहा, 15 अक्टूबर तक यहां का कायाकल्प हो जायेगा

Giridih : गिरिडीह का रेलवे स्टेशन जल्द ही यात्रियों को नये स्वरुप में नजर आयेगा.  फिलहाल स्टेशन के कायाकल्प का कार्य तेजी से किया जा रहा है.  बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का जायजा लेने ईस्ट रेल जोन आसनसोल रेल डिवीजन के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक डीआरएम सुमित सरकार रेलवे के अधिकारियों के साथ गिरिडीह स्टेशन पहुंचे, जहां डीआरएम ने पूरे स्टेशन का भ्रमण किया.

अपने खास रेलवे सैलून से स्टेशन पहुंचे डीआरएम सरकार ने स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन नये आरक्षित-गैर आरक्षित टिकट कांउटर का निरीक्षण किया.  आधे घंटे के निरीक्षण के बाद डीआरएम ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि गिरिडीह स्टेशन को आसनसोल रेल डिवीजन का सबसे खूबसूरत स्टेशन बनाना है.  क्योंकि कई सालों से गिरिडीह स्टेशन का स्वरूप वही है,  जो पहले था.  लेकिन अब इसे बदलना है. कहा कि  सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है.

स्टेशन में डोरमैट्री भवन के अलावे महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालयो का निर्माण कराया जा रहा है. दिव्यांगो के लिए भी अलग से शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है,  ऐसे में स्टेशन की हर आधारभूत संरचना का उद्घाटन 15 अक्टूबर को किया जायेगा.  डीआरएम ने यह भी बताया कि  15 अक्टूबर तक स्टेशन आने वाले यात्रियों को गिरिडीह स्टेशन पूरी तरह से नये स्वरूप में नजर आयेगा.

इसे भी पढ़ें – #Economic_Recession: अब माइनिंग सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा, जा सकती है 2,60000 लोगों की नौकरी

स्टेशन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था अलग से होगी

डीआरएम ने कहा कि स्टेशन परिसर में पार्किंग की व्यवस्था अलग से होगी.  दो और चार पहिया वाहनों का पड़ाव अलग से होगा.  डीआरएम ने यह भी बताया कि जनवरी माह में गिरिडीह स्टेशन पूरी तरह से इंटरलाकिंग सिस्टम में अपग्रेड हो जायेगा.  इसकी तैयारी भी आसनसोल रेल डिवीजन द्वारा की जा रही है.

एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने बताया कि गिरिडीह स्टेशन से कोलकाता के लिए एक अलग कोच देने पर विचार किया जा रहा है.  आसनसोल डिवीजन इसका प्रस्ताव जल्द कोलकाता मुख्यालय को भेजेगा.  जिससे समय पर कोलकाता का कोच शुरू हो सकें. एक अन्य सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि रेलवे मंत्रालय अब लेबल क्रांसिग के सिस्टम को समाप्त कर रहा है.  स्टेशन के समीप अब क्रांसिग का निर्माण नहीं होगा.

थाना भवन को नये सिरे से तैयार करने का निर्देश

इस क्रम में डीआरएम ने आसनसोल डिवीजन के अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया.  बताया गया कि  डोरमैट्री भवन में तैयार हो रहे टिकट कांउटर पर गिरिडीह-मधुपुर सवारी ट्रेन के आवागमन-प्रस्थान के साथ मधुपुर   स्टापेज पर एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का आवागमन व प्रस्थान की पल-पल जानकारी यात्रियों को मिलेगी.

स्टेशन के बाहर वाहन पड़ाक का सौदर्यींकरण का निर्देश दिया गया है. वहीं प्लेटफार्म परिसर स्थित जीआरपी रेल थाना का निरीक्षण कर डीआरएम ने थाना भवन को नये सिरे से तैयार करने का निर्देश दिया. स्टेशन निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ गिरिडीह स्टेशन के प्रबंधक मनोज कुमार बरनवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – #BJP प्रदेश अध्यक्ष को सरयू राय की सलाह : घर-घर कमल हो जनसंपर्क का नारा, गिलुआ ने कहा था- चलेगा घर-घर रघुवर अभियान

Related Articles

Back to top button