
Dhanbad : चोरों ने ट्रेन से 10 लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी को पार्सल यान से ही गायब कर दिया है. ट्रेन के हावड़ा से धनबाद पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई.
बताया जाता है कि 10 लाख के सामान का पार्सल मुंबई मेल से धनबाद आ रहा था. धनबाद में मुंबई मेल का पार्सल यान नहीं खुला और सामान हावड़ा चला गया. हावड़ा से फिर उस सामान को ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से धनबाद भेजा गया. धनबाद में जब पार्सल के डब्बे खोले गये तो सभी खाली थे.
इसे भी पढ़ें : पीएम आवास योजना के तहत बन रहे मकान को दबंगों ने तोड़ा, अपनी जमीन होने का दावा किया
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि सामान की चोरी मुंबई मेल से हुई है या ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से. रेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. इस संबंध में पीड़ित पिंटू यादव ने ट्वीट कर रेल मंत्री से मामले की शिकायत की है.
पहले भी हुई हैं चोरियां
ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से चोरी की यह दूसरी बार वारदात हुई है. इससे पहले चोरों ने एक बोगी के लॉक तोड़कर यात्रियों के सामान को पार कर दिया था. पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है. वहीं, इससे पहले हुई दो चोरियों में पुलिस को अभी तक आरोपियों का सुराग तक नहीं मिला है.
इसे भी पढ़ें : बैंककर्मियों ने किये थे एसबीआई के एटीएम से 51लाख रुपये गायब, चार आरोपी गिरफ्तार




