
Ranchi : कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में परेशानी तो हर किसी को हो रही है. पर इस संक्रमण से प्रभावित कई ऐसे लोग हैं, ऐसे परिवार हैं जिनका कोई हेल्प करने वाला नहीं है. आलम यह हो जा रहा है कि वैसे संक्रमित परिवार या लोगों को खाने तक की दिक्कत हो रही है.
इसे भी पढ़ेःजैक की परीक्षा हो सकती है रद्द, मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय
ऐसे ही लोगों की जरूरतों को देखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने एक पहल की है. इस पहल की शुरुआत इस रविवार से होगी. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रांची के ऐसे कोरोना संक्रमित जिनका कोई मददगार नहीं, चाहे बुजुर्ग हों, कामकाजी महिला-पुरुष हों, विद्यार्थी हों. उन्हें इस रविवार से उनके घर तक भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया है. इसके लिए सांसद की ओर से तीन नंबर जारी किये गए हैं. यव नंबर 09431352397, 06203009003 और 09835718119 है.
इसे भी पढ़ेःगौतम गंभीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टेन MS Dhoni पर साधा निशाना, कप्तानी पर उठाये कई सवाल
साथ ही सांसद ने अपील की है कि लोगों को दिये गये किसी एक नंबर पर पूरी जानकारी WhatsApp करनी होगी. इस जानकारी में कोविड पॉजिटिव की रिपोर्ट, पूरा पता और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा. उन्होंने बताया कि व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव होने तक या 14 दिनों तक सहयोगी कार्यकर्ता घरों तक भोजन पहुंचाने का काम करेंगे.




