1st LeadCorona_UpdatesJharkhandRanchi

दाह संस्कार के नाम पर पैसे मांगने वाला गिरफ्तार

न्यूज विंग ने प्रमुखता से प्रसारित की थी खबर

Ranchi : कोविड-19 मृतकों के परिजनों से श‌व ‌‌के दाह संस्कार के लिए शवदाहगृह में पैसों की मांग करने के मामले में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त ने जांच की. इनफोर्समेंट टीम ने घाघरा, हरमू मुक्तिधाम में जांच की और पाया कि हरमू मुक्तिधाम में अजय रविदास द्वारा परिजनों से शवदाह के लिए पैसों की मांग की गयी थी. मंगलवार को अरगोड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में न्यूज विंग ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी.

वहीं घाघरा में शवदाह के लिए आये हुए परिजनों से भी इनफोर्समेंट टीम ने पूछताछ की. परिजनों ने बताया गया कि यहां शवदाह के लिए किसी प्रकार के पैसों की मांग नहीं की जा रही है. बताते चलें कि मेयर ने दाह संस्कार करने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत पर संज्ञान लेने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया था. इसके बाद नगर निगम की टीम एक्टिव हुई और आरोपी पकड़ा गया.

 

इसे भी पढ़ें : NEWSWING IMPACT: RIMS में बेड दिलाने के नाम पर 30 से 50 हजार वसूली की जांच का CM ने दिया आदेश

Related Articles

Back to top button