
- देवरी में कुहासे की वजह से चार वाहन टकराये, चार घायल
Giridih : गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के धनवाकौल में देर रात सड़क हादसे में 45 वर्षीय पारा शिक्षक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया. मृतक गांवा थाना के बेन्द्रों गांव निवासी मुकदेव यादव बताया जा रहा है.
हादसा पटना-डोरंडा रोड पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे हुआ. जानकारी के अनुशार मृतक मुकदेव और जयकिशोर बागेडीह गांव से अपनी- अपनी बाइक से घर लौट रहे थे.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : सात हजार रिश्वत ले रहे थे पुलिस इंस्पेक्टर, एसीबी ने धर दबोचा, मुकदमे में मदद के लिए ले रहे थे घूस
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार को टक्कर मार दिया. स्थानीय लोग दोनों को गांवा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मुकदेव को मृत घोषित कर दिया.
इधर शुक्रवार की सुबह गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के नगपुरा गांव में चार अलग- अलग वाहनों के बीच हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए.
घायलों का इलाज देवरी के स्वास्थ केंद्र में चल रहा है. घटना का कारण कुहासा बताया जा रहा है. जिन चार वाहनों में टकराव हुआ. उसमे एक ट्रक, एक ट्रेकर व दो अन्य वाहन शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : 1.35 करोड़ की लागत से बने बर्न वार्ड में गौज बैंडेज व जेली तक नहीं




