JharkhandLead NewsNEWSRanchi

दो निजी विवि के स्थापना की मंजूरी, शिक्षकों के 50 फीसदी सीट झारखंडियों के लिए रिजर्व

Ranchi: राज्य सरकार ने दो निजी विश्वविद्यालय के स्थापना की मंजूरी प्रदान की है. विधानसभा से पारित होने के बाद इन विश्वविद्यालय के स्थापना के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी है,जिसके बाद विधि विभाग ने कानून का रूप देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य सरकार ने दिनेश सिंह विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकृति दी है. यह विवि झारखंड के गढ़वा जिले में स्थापित होगा जिसका दायर पूरे राज्यभर में होगा. डिप्लोमा-डिग्री की पढ़ाई होगी. विवि कुलपति,कुलसचिव,परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य शिक्षक व कर्मियों के पद सृजित किए जायेंगे. राज्य सरकार ने इसी तरह सोना देवी विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकति दी है। यह विवि घाटशिला में स्थापित होगा. इसमें भी कुलपति,कुलसचिव सहित सभी पद सृजित किए जायेंगे.

Related Articles

Back to top button