
Ranchi : केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. क्लास वन से लेकर अलग-अलग कक्षाओं में एडमिशन के लिए अलग-अलग तारीख तय की गयी है.
ऑनलाइन फॉर्म के लिए केवीएस ने ऐप जारी किया है
अभिभावक एक अप्रैल से कक्षा एक के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरे जायेंगे. ऑनलाइन फॉर्म के लिए केवीएस ने ऐप भी जारी किया है. अभिभावक इस ऐप को गूगल-प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने हर कक्षा के लिए अलग-अलग फॉर्म जारी किये हैं.
ऐसी है एप्लीकेशन तिथि
क्लास वन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू : एक अप्रैल
कक्षा वन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 19 अप्रैल
फर्स्ट लिस्ट : 23 अप्रैल
सेकेंड लिस्ट : 30 अप्रैल को जारी
थर्ड लिस्ट : 05 मई को जारी
आरटीइ के तहत एडमिशन के लिए आवेदन : 15 मई से 20 मई
क्लास दो तथा अन्य कक्षाओं का पंजीकरण (ऑफलाइन) : 8 अप्रैल 15 अप्रैल
कक्षा दो तथा आगे की कक्षाओं के लिए सूची जारी : 19 अप्रैल को
कक्षा दो कथा आगे की कक्षाओं के लिए प्रवेश- 20-27 अप्रैल
कक्षा तीन से नौवीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि- 31 मई




