
Deoghar : बुधवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर शुरू हो चुके सिटीजन फीडबैक की समीक्षा बैठक की. बैठक में वार्ड जमादार, कार्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एमएसडब्ल्यू एमपी सुपरवाइजर से जानकारी ली गयी.
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर के किसी भी क्षेत्र में सी एंड डी वेस्ट शहर में कही नहीं दिखे. किसी संस्था या घर के द्वारा सी एंड डी वेस्ट फेके जाने पर जुर्माना करने का निर्देश दिया गया. स्वछता मोबाइल एप्प के माध्यम से सभी वार्ड जमादार को 50 वोट प्रतिदिन करने का निर्देश दिया गया.
निगम के सभी कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश दिया गया कि रोज 50- 50 वोट करना सुनिश्चित करें. ऑफिस में आ रहे हैं सभी लोगों से वोट कराने का निर्देश भी प्रशासक के द्वारा दिया गया.
इसे भी पढ़ें:सदन में प्रदीप यादव : भूगर्भ निदेशालय की रिपोर्ट चिंताजनक, रांची-धनबाद में 6 मीटर नीचे चला गया भूगर्भ जल
बर्तन बैंक एवं बुक बैंक वार्ड विकाश केंद्र पर संचालित कराने का भी निर्देश नगर प्रबंधक को दिया गया. एमएसडब्लूएम के प्रबंधक अनूप राय को डोर टू डोर सभी वार्ड में सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया गया.
शहर में लगे हुए सभी डस्टबिन की धुलाई एवं साफ सफाई करने का भी निर्देश एमएसडब्लूएम को दिया गया. नेकी के दीवार में उपयोग होने लायक ही कपड़ा रखे जो गरीब गुरबा उपयोग कर सकें, ऐसा कपड़ा न रखे जो उपयोग का लायक न हो.
बैठक में नगर प्रबंधक सतीश कुमार, मृणाल कुमार, सीटी मिशन मैनेजर सुधांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, सफाई निरिक्षक श्याम सुंदर प्रसाद, कर्मवीर वर्मा, सभी वार्ड जमादार, एमएसडब्लूएम के मैनेजर अनूप राय एवं सभी सुपरवाइजर उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड को मिली सब जूनियर और फेडरेशन कप सीनियर 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी




