
Koderma : जिले के चंदवारा थाना के समीप बुधवार दोपहर एक युवक चंदवारा ब्लॉक से थाना की ओर रोड पार कर रहा था. इसी दौरान कोडरमा से बरही की ओर जा रहे वाहन ने युवक को टक्कर मार दिया. इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में युवक को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. ग्रामीणों के द्वारा वाहन को पकड़ने की कोशिश की गयी पर भागने में सफल रहा.
इसे भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों में इंटरनेट के सफल संचालन के लिए मुखिया और पंचायत सचिव को मिली जिम्मेदारी
मृतक की पहचान ब्बलू कुमार राय (24 साल पिता योगेंद्र राय, बेगूसराय) के रूप में हुई है. युवक गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी ओवल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम कर रहा था.
इसकी सूचना कोडरमा पुलिस का मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:झारखंड को मिली सब जूनियर और फेडरेशन कप सीनियर 2022 के आयोजन की जिम्मेदारी




