JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए एप्लीकेशन शुरू, 15 जुलाई तक करें एप्लीकेशन

Ranchi : झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2021–21 के पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एप्लीकेशन शुरू कर दिया है. विभिन्न डिसिप्लिन में पीएचडी करने के लिए यहां बेहतरीन अवसर है. यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (RET) के जरिये होगा. यह टेस्ट ऑनलाइन ली जायेगी. टेस्ट में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन डालने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है. ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट एक अगस्त को लिया जायेगा. हालांकि, इस तिथि में बदलाव संभावित है. एक अगस्त को अगर टेस्ट लिया जाता है तो रिजल्ट चार अगस्त को प्रकाशित किया जायेगा. उम्मीदवारों का चयन एंट्रेंस टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. इंटरव्यू की तारीख बाद में वेबसाइट पर जारी की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Unlock-5 : रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स भी खुलेंगे

एप्लीकेशन के लिए सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये एप्लीकेशन फ़ीस देनी होगी, वहीँ आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रूपये देने होंगे. वैसे उम्मीदवार जिन्हें प्रधान मंत्री फेलोशिप मिला हो, इंस्पायर अवार्डी हों वे डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं. वहीँ इंडियन काउंसिल ऑफ़ कल्चर रिलेशंस भारत सरकार के माध्यम से आवेदन करने वाले फोरेन कैंडिडेट को एडमिशन टेस्ट और इंटरव्यू नहीं देना होगा. वे सीधा एडमिशन ले सकते हैं.

Related Articles

Back to top button