Khas-KhabarNational

LAC पर युद्ध जैसे हालात के बीच PoK में पाकिस्तान ने बढ़ाई सेना, टू फ्रंट वॉर की तैयारी?

Shrinagar: भारत और चीन के बीच तकरीबन 50 दिनों से सीमा पर तनाव बरकारार है. एलएसी पर युद्ध जैसे हालात हैं. इस तनाव भरे माहौल के बीच पाकिस्तान के भी पर निकलने लगे हैं. पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में LOC के पास अपनी सैन्य शक्ति बढ़ायी है.

इसे भी पढ़ेंःएयरटेल के ‘नेक्सट्रा डेटा’ में 1,780 करोड़ रुपये में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल ग्रुप

टू फ्रंट वॉर की साजिश

एबीपी न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में LOC के पास अपने 20 हजार जवानों को तैनात कर दिया है. माना जा रहा है पाकिस्तान ये सब चीन के इशारे पर कर रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान टू फ्रंट वॉर की साजिश रच रहे हैं.

वहीं सोमवार को पाकिस्तान के कराची में स्टॉक एक्सचेंज पर हुए आतंकी हमले को लेकर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को जिम्मेदार ठहराया था. संसद में इमरान खान ने कहा, जो मुंबई में हुआ था, वे वैसा ही कुछ करना चाहते थे. हमें इस बात में कोई शक नहीं है कि इस आत्मघाती हमले के पीछे भारत का हाथ था. बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) से संबद्ध मजीद ब्रिगेड ने ली थी.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: प्लाज्मा थेरेपी से भी नहीं बच सकी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की जान, जून में मिले 66 हजार से अधिक केस

राजौरी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान के चालाकियों के बीच सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से 400 मीटर अंदर आ चुके एक समूह को सैनिकों ने सुबह करीब पांच बजकर 55 मिनट पर रोका, जिसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई.

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. उसके पास से एक एके 47 और दो मैगजीन बरामद हुई है.अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक समूह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी थी.

इसे भी पढ़ेंःदेश में 24 घंटे में साढ़े 18 हजार से पार Corona केस, 507 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button