Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
Back to top button
New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया.
शाह ने खेर को ‘जोकर’ बताते हुए कहा था कि उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. खेर भाजपा नीत केंद्र सरकार के मुखर समर्थक रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- 24 जनवरी को हो सकता है हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार!
क्या था नसीरुद्दीन शाह का बयान
शाह ने ‘द वायर’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अनुपम खेर जैसे लोग काफी मुखर रहे हैं. और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है.
वह जोकर हैं और एनएसडी और एफटीआइआइ का कोई भी उनका समकालीन यह बात कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है. यह उनके खून में है और वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- #CAA विरोध पर बोले योगी- पुरुष घर पर रजाई में सो रहे, महिलाएं चौराहे पर
अनुपम खेर ने दिया करारा जवाब
इस पर खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया दी. अनुपम खेर ने कहा कि हालांकि मैंने कभी भी आपके बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था लेकिन अब बोलूंगा.
इतना कुछ हासिल करने के बाद अपने अपनी पूरी जिंदगी हताशा में गुजारी. अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं तो मेरा विश्वास है कि मैं फिर सही कंपनी में हूं.
खेर ने कहा कि इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि हम सभी जानते हैं कि वर्षों से जिन पदार्थों का सेवन आप कर रहे हैं यह उसकी नतीजा है. आप सही और गलत के बीच अंतर नहीं जानते हैं. उन्होंने कहा कि आपको पता है क्या कि मेरे खून में क्या है? हिंदुस्तान है. इसे समझें.