
Chakradharpur: मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति प्रतिनिधियों का बाल संरक्षण प्रणाली पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. उक्त कार्यशाला का आयोजन सृजन महिला विकास मंच के तत्वाधान में हुआ. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून मुख्य रूप से मौजूद थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चे देश के विकास के लिए क्षमतावान एवं उपयोगी संसाधन हैं. बाल संरक्षण समिति के गठन एवं पोषण का यह सार्थक प्रयास सजग एवं सशक्त समाज का निर्माण करेगा. उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर बाल संरक्षण प्रणाली को कुशल, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है, ताकि बच्चों के सर्वोत्तम हित में आवश्यकता के अनुरूप स्थानीय स्तर पर योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा सके.इस मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न 10 पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविका,सहिया एवं अन्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur: सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत, सरयू राय ने बांटे कपड़े




