
New Delhi: टी-20 WC में लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफायनल में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर रह गई है. मगर, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, कभी भी करिश्मा हो सकती है. भारतीय टीम अब सेमीफायनल में पहुंचने के लिये करिश्मे की ही उम्मीद कर सकता है. भारत को अब अपना तीनों मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के मुकाबले पर निर्भर रहना होगा. अगर अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा देता है तो सेमीफायनल के लिये इस ग्रुप से दूसरी टीम का चयन रन रेट के आधार पर होगा. पाकिस्तान इस ग्रुप से पहले ही सेमीफायनल में पहुंचने के करीब है.
इसे भी पढ़ेंःमहंगाई : दिवाली से पहले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 264 रुपये की बढ़त
रन रेट बेहतर करने के लिये भारत को अपना तीनों मुकाबला कम से कम 70-70 रनों से जीतना होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत सेमीफायनल में नहीं पहुंच पायेगा. भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसके आखिरी दो मुकाबले स्कॉटलैंड (5 नवंबर) और नामीबिया (8 नवंबर) से हैं. दोनों टीमें कमजोर मानी जाती हैं और इनके खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर भारत नेट रन रेट के मामले में आगे बढ़ सकता है. यदि रन रेट से सेमीफायनल में पहुंचने की स्थिति बनती है तो इन दोनों मुकाबले से पूर्व तय हो जायेगा कि भारत को कितने बड़े अंतर से मुकाबला जीतना होगा. इस समय तक अफगानिस्तान का न्यूजीलैंड व भारत दोनों से मुकाबला हो जायेगा.




