National

औरंगजेब के बाद एक और पुलिसकर्मी की हत्या, आतंकवादियों ने अगवा कर मारी गोली

Srinagar : पुलिस ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया है. यह शव पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का है जिसे आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था. जावेद अहमद डार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में तैनात थे. गौरतलब है कि डार को  आतंकियों ने शोपियां के कचडूरा इलाके के एक मेडिकल स्टोर के बाहर से अगवा किया था. जिसके बाद आतंवादियों ने उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें- बड़कागांव गोलीकांड के पीड़ितों में फिर जगी न्याय की आस, कई अधिकारियों के होश उड़े

आतंकवादी पहले भी दे चुके हैं ऐसी घटना को अंजाम

इसके पहले आतंकियों ने सेना के 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी. औरंगजेब का शव पुलवामा के गुस्सू गांव में बरामद किया गया था. औरंगजेब ईद मनाने अपने घर जा रहे थे उसी दौरान उसे अगवा किया गया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी थी. अभी यह मामला लोग भूले भी नहीं थे कि आतंकवादियों ने एक और पुलिसकर्मी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी.

 

इसे भी पढ़ें- झारखंड राज्य के कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

सड़क किनारे मिला शव

कांस्टेबल जावेद अहमद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र मिश्रा के निजी सुरक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात था. उसे बीती रात वेहिल इलाके से अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया था. डार को आतंकवादियों ने सिर पर गोली मारी थी. वहीं उसका शव कुलगाम जिले में शेपोरा में सड़क किनारे पाया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button