JamshedpurJharkhandJharkhand Counting UpdateJharkhand PanchayatJharkhand Politics

Jamshedpur Big News: चुनाव हारते ही पत‍ि को लेकर पंचायत भवन पहुंच गई पूर्व मुख‍िया, ट्रक पर सामान लोडकर ले जाने लगीं घर, मचा हंगामा, देखें VIDEO

Jamshedpur:  झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं चौथे चरण की मतगणना का काम जोरों पर है. मतों की ग‍िनती के साथ पर‍िणाम भी घोषि‍त क‍िए जा रहे हैं. व‍िजेता के खेमे में जश्‍न है तो हारनेवालों के खेमे में उदासी है. इस बीच, कई असहज रंग भी देखने को म‍िल रहे हैं. कीताडीह उत्तरी पंचायत का पर‍िणाम क्‍या आया वहां बाबेला मच गया. मामला थाने तक पहुंच गया है.

हुआ यूं क‍ि पर‍िणाम की घोषणा हुई तो न‍िवर्तमान मुख‍िया को न‍िराशा हाथ लगी. उन्‍हें शि‍कस्‍त देने में मनोज मुर्मू कामयाब रहे. इसके बाद पूर्व मुखि‍या रीना जरिक और उनके पति मतगणना स्‍थल से पंचायत भवन पहुंच गए और वहां से दो 407 वाहन में सरकारी सामान लेकर चलते बने. चुनाव जीतने वाले मनोज मुर्मू को स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो वे दौड़े-दौड़े पंचायत भवन पहुंचे और एक 407 गाड़ी को स्‍थानीय लोगों के सहयोग से पकड़कर परसुडीह थाना पहुंच गए. उनका आरोप है क‍ि चुनाव हारने के बाद कायदे से नए मुख‍िया को पंचायत भवन और वहां उपलब्‍ध सरकारी सामान व कागजात सौंपना चाह‍िए था. ऐसा नहीं कर दो वाहनों से सामान ले जाना दर्शाता है क‍ि कहीं न कहीं कुछ काला है. बहरहाल, पूरे इलाके में यह चर्चा का व‍िषय बना है.

यह भी पढ़ें- Jamshedpur Panchayat Election Result : किशोर यादव का दांव गया बेकार, पत्नी लक्ष्मी लगातार चल रहीं पीछे, कविता परमार जीत के करीब

Related Articles

Back to top button