Corona_UpdatesNational

इंदौर: कोरोना से तीन और मौत, मृतक संख्या 86 हुई, अब तक 1,727 लोग संक्रमित

Indore (Madhya Pradesh): देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 86 पर पहुंच गयी है.

इसे भी पढ़ें- #Covid-19: देशभर में संक्रमितों की संख्या 56,000 के पार, शहरी क्षेत्रों में मामलों में बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे में 28 नये मरीज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो दिन में कोविड-19 से संक्रमित तीन मरीजों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में आखिरी सांस ली.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों में 82, 63 और 40 वर्ष के तीन पुरुष शामिल हैं. ये लोग अलग-अलग पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे.

सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 28 और मरीज मिले. इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,699 से बढ़कर 1,727 पर पहुंच गयी है. हालांकि, इनमें से 663 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown संबंधी समस्याओं और अन्य कारणों से 300 से अधिक लोगों की हुई मौत- स्टडी

मरीजों की मृत्यु दर 4.98 प्रतिशत

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में शुक्रवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.98 प्रतिशत थी.

हालांकि, 29 दिन पहले की स्थिति की तुलना में इस मृत्यु दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है. प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी.

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है. 

इसे भी पढ़ें- #JioPlatforms को मिला तीसरा इंवेस्टरःविस्टा इक्विटी पार्टनर्स खरीदेगी 2.32% हिस्सेदारी, 11,367 करोड़ का निवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button