West Bengal

#Amit_Shah कोलकाता पहुंचे,  लेफ्ट पार्टियों और छात्र संगठनों का एयरपोर्ट के बाहर जाेरदार विरोध, गो बैक के नारे लगे

Kolkata : आज रविवार को अमित शाह के कोलकाता दौरे के विरोध में लेफ्ट पार्टियों और छात्र संगठनों ने एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया. गो बैक के नारे लगाये.केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह आज रविवार को कोलकाता पहुंचे. यहां वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे पर दो रैलियां करने वाले हैं. उनके इस दौरे के मद्देनजर कुछ छात्र संगठनों और लेफ्ट पार्टियों ने विरोध करना का फैसला किया था.

इसे भी पढ़ें :  #Election_Strategist प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की पार्टी TMC के कोटे से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं

अमित शाह भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज भी करेंगे

खबर है कि अमित शाह अपने कोलकाता दौरे में CAA को लेकर जनता के भ्रम दूर करने की कोशिश करेंगे, साथ ही वह निगम चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज भी करेंगे. इसी दौरे को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लेफ्ट पार्टियों के सदस्य ने कहा कि आज अमित शाह की यात्रा के खिलाफ हवाई अड्डे के पास प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़ें :  #West_Bengal के राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगा CAA के खिलाफ अभियानों पर हुए खर्च का ब्यौरा

कोलकाता निगम चुनाव के बाद अगले साल विधानसभा चुनाव

जान लें कि पश्चिम बंगाल में इस साल कोलकाता निगम चुनाव के बाद अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अगले साल के लिए भाजपा काफी समय से तैयारी कर रही है. आज शाहिद मीनार मैदान में अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही वह सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमला बोलते हुए भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान से जुड़ा एक सॉन्ग भी रिलीज करेंगे. इस गाने का टाइटल आर नोए ओनयाय’ यानी ‘अब और अन्याय नहीं’ है.

आज सभी की निगाहें अमित शाह के भाषण पर भी टिकी हैं. कयास लगाये जा रहे हैं कि वह दिल्ली हिंसा पर भी बोल सकते हैं. CAA के विरोध को लेकर 24 और 25 फरवरी को दिल्ली में दंगे हो गये थे. अभी तक किसी जनसभा में न ही पीएम नरेंद्र मोदी और न ही गृह मंत्री ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. पीएम मोदी पिछले दो दिनों में भुवनेश्वर, बुंडेलखंड और प्रयागराज का दौरा कर चुके हैं लेकिन पीएम ने अपनी सभाओं में दिल्ली हिंसा पर कुछ नहीं कहा है.

इसे भी पढ़ें : हिंदू सेना की धमकी के बाद शाहीनबाग में धारा 144 लागू, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button