NationalWest Bengal

#Election_Strategist प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की पार्टी TMC के कोटे से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं

NewDelhi/Kolkata :  खबर है कि प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की पार्टी TMC  के कोटे से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं . जान लें कि प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित किये गये हें.  चर्चा है कि राजनीतिक रूप से बिहार में सक्रिय नजर आने वाले  प्रशांत  किशोर अपनी संसदीय राजनीति की शुरुआत पश्चिम बंगाल से कर सकते हैं.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस प्रशांत किशोर को राज्यसभा में अपने कोटे से भेज सकती है.  इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जायेगा.  पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है.

इसे भी पढ़ें :  #West_Bengal के राज्यपाल ने ममता सरकार से मांगा CAA के खिलाफ अभियानों पर हुए खर्च का ब्यौरा

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में अगले माह होने वाले राज्यसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व नये चेहरों को मौका देगा.  जानकारी के अनुसार  चार सीटों पर उम्मीदवारों का चयन लगभग कर लिया गया है.  पांचवीं सीट पर उम्मीदवार के बारे में पार्टी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है.  विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृणमूल को मिलेंगी, लेकिन पांचवीं सीट पर माकपा-कांग्रेस और तृणमूल-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीतेगा.

पार्टी नये चेहरे उतार सकती है

खाली हो रही पांच सीटों में से चार सीटों पर फिलहाल जोगन चौधरी, मनीष गुप्ता, अहमद हसन इमरान और केडी सिंह हैं.  चारों तृणमूल कांग्रेस से हैं.  पांचवीं सीट पर ऋतब्रत बनर्जी हैं, जो 2014 में माकपा की उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए थे, लेकिन पार्टी ने 2017 में उन्हें निकाल दिया था। तृणमूल सूत्रों के अनुसार  एक को छोड़कर बाकी तीनों उम्मीदवारों की जगह पार्टी नये चेहरे उतार सकती है।

प्रशांत किशोर को मौका मिल सकता है

तृणमूल सूत्रों के अनुसार ‘राष्ट्रीय राजनीति में परिस्थितियों को देखते हुए और अधिक सक्रिय राजनेताओं और राज्यसभा सांसदों की आवश्यकता है. इसलिए प्रशांत किशोर को मौका मिल सकता है. खासकर तब जब प्रशांत किशोर ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इससे TMC को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने में सहायता मिलेगी.  बाकी बची सीटों पर जिन लोगों को मौका मिल सकता है उनमें दिनेश त्रिवेदी, मौसम नूर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :   Kolkata :  अमित शाह की शहीद मीनार मैदान में रैली रविवार को, CAA पर भ्रम दूर करने की कवायद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button