JamshedpurJharkhand

टाटा स्टील प्रबंधन और चम्पई सोरेन के नेतृत्व में विस्थापितों की हुई वार्ता, गेट जाम वापस

Jamshedpur : टाटा स्टील प्रबंधन के वरीय उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, सिक्युरिटी चीफ ऋतुराज के साथ झामुमो एवं विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा के नेताओं के बीच लंबी वार्ता हुई. मंत्री चंपई सोरेन, झामुमो केंद्रीय सचिव रंजीत प्रधान, रामदास टुडू,भोमरा माझी, मोहन बास्के आदि के साथ हुई वार्ता के बाद सोमवार (30 अगस्त) को विभिन्न मांगों को लेकर आहूत टीजीएस एवं टाटा स्टील लांग प्रोडक्टस कंपनी के गेट जाम वापस ले लिया गया. गम्हरिया के उपरबेड़ा मैदान में रविवार को इसकी घोषणा झामुमो नेताओं ने की.

इसे भी पढ़ें :झारखंड इन्वेस्टर्स मीट में सीएम और अन्य वीवीआइपीज के बीच मौजूद था टेरर फंडिंग का एक आरोपी!

हल-बैल लेकर पंहुचे थे झामुमो कार्यकर्ता, विस्थापित -प्रभावित परिवार एवं ग्रामीण

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झामुमो एवं विस्थापित- प्रभावित संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता एवं हजारों ग्रामीण सुबह-सुबह हल-बैल, झंडा-बैनर के साथ दोनों कंपनियों के गेट जाम करने के लिए पंहुचने लगे.

नेताओं ने उन्हें समझा-बुझाकर उपरबेड़ा मैदान ले गए और मैनेजमेंट के साथ हुई वार्ता की जानकारी दी. इसके बाद सभी लोग शांत हुए.

इसे भी पढ़ें :आनंद महिंद्रा ने पैरालिंपिंक में GOLD जीतनेवाले सुमित आंतिल को XUV 7OO देने की घोषणा की

प्रबंधन के साथ वार्ता में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी

झामुमो नेता रंजीत प्रधान एवं भोमरा मांझी ने कहा कि कंपनी मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में निम्न विंदुओं पर समझौता हुए.

इसमें जिन विस्थापित अभ्यर्थियों का टाटा लांग प्रोडक्टस में मेडिकल जांच के उपरांत भी नियुक्त पत्र नहीं दिया गया था, उनकी नियुक्त प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू कर दी जाएगी, स्थानीय आदिवासी- मूलवासी, विस्थापित प्रभावितों का आईटीआई/ डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्रीधारियों का नियोजित करने एवं टीजीएस कंपनी परिसर के अंदर खाली पड़ी जमीन पर कंपनी द्वारा 6 महीने के अंदर कंपनी प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट स्थापित कर स्थानीय आदिवासी- मूलवासी, विस्थापित एवं प्रभावितों का नियोजित करने पर सहमति बनी.

इसे भी पढ़ें :बाबूलाल को भाजपा बना रही है मजाक का पात्र, फैला रही भ्रमः झामुमो

Related Articles

Back to top button