
Dhanbad: धनबाद के स्टील गेट थाना सरायढेला के अनन्या अपार्टमेंट फलैट नं 402 से पति द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए जांच के दौरान 80 जिंदा कारतूस जब्त की गई है. यह जानकारी गुरूवार को नगर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार के कार्यालय कक्ष में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी गई. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था दीपक कुमार भी मौजूद रहें. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि 19 जून को सरायढेला थाना अंतर्गत स्टील गेट के अनन्या अपार्टमेंट में रहने वाली स्वाती कुमारी, पति राहुल कुमार सिंह द्वारा सूचना मिली कि उनके पति द्वारा मारपीट किया जा रहा है. जिसके उपरांत पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और गेट खुलवाया तो स्वाती कुमारी रोते हुए बोली कि उनका पति मारपीट करता है और जेवर चुराने का आरोप लगाता है.
वहीं स्वाती ने बताया कि घर में जेवर कहीं नहीं मिला. जबकि राहुल कुमार सिंह के कमरा में अलमीरा है जिसका चाभी राहूल कुमार ही रखता है और किसी को नही देता है। अगर राहुल कुमार सिंह के अलमीरा को खोला जाएगा तो संभवतः जेवर मिल सकता है. पुलिस के द्वारा राहुल को समझाने के उपरांत राहुल खुद अलमीरा के अपने पास रखे चाभी से खोल कर दिखाने लगा तो देखा गया कि वह एक छोटे बैग को छिपाने का प्रयास कर रहा है. लिहाजा पुलिस के द्वारा उक्त बैग के बारे में पूछे जाने पर वह अपने कमरे से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण नही भाग पाया.
बैग से 80 जिन्दा कारतूस बरामद
इधर उक्त बैग को जब खोला गया तो उसमें कुल 80 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। हालांकि इस संदर्भ में कोई वैध कागजात नही दिखाया गया वहीं जब्त सामान की सूची तैयार कर इस संदर्भ में सरायढेला थाना कांण्ड सं० 139/024 दिनांक 19.06.024 धारा-25 (1-AA) शस्त्र अधिनियम अंकित किया गया.
बरामद किये गये कारतूसों की विवरणी :-
- 9mm -28 pice
- LAPUA अंग्रेजी में अंकित 04. pice गोली
- SPECAL 12KF अंकित 13 pice गोली
- KF-12 97 12 अंकित – 03 pice गोली
- KF 32S & WL-09 pice गोली
- REM-UMC 32S & W अंग्रेजी में अंकित – 23 pice गोली
- एक लाल काला रंग का छोटा बैग जिसके अंदर से उपरोक्त कूल 80 पीस जिन्दा कारतूस बरामद हुआ




