JharkhandKoderma

अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर हुआ कार्यक्रम, पर नहीं दिखे बुजुर्ग

Koderma : अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर शनिवार को सिविल सर्जन सभागार में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता एवं कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह नोडल पदाधिकारी गैर संचारी रोग विभाग के डॉ रमण कुमार की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार नें उपस्थित लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि बुढ़ापा न केवल बड़े होने की शारीरिक प्रक्रिया को दर्शाता है, बल्कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के बारे में हमारे दृष्टिकोण और विश्वास को भी दर्शाता है. विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए व लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ष 1990 में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह नोडल पदाधिकारी गैर संचारी रोग विभाग के डॉ रमण कुमार नें कहा कि बुजुर्गों का सम्मान व देखभाल करना हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी है क्योंकि उनका सम्मान ही हमारी समृद्ध संस्कृति की परिचायक है. मौके पर डीपीएम महेश कुमार, डीयूएचएम विनीत अग्निहोत्री, तब्बसुम नाज, सिद्धान्त ओहदार, शम्भु कुमार, दीपेश कुमार, प्रदीप कुमार, गणेश कुमार दास, हिमांशु कुमार, मुकेश राणा, अजय कुमार मोदी, अजित कुमार, संजय कुमार, संजय वर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे, पर वहीं कार्यक्रम में बुजुर्गों की उपस्थिति नहीं देखी गयी.

Related Articles

Back to top button